स्पोर्ट्स डेस्क। आये दिन मैच फिक्सिंग के मामले सामने आ रहे है। अब एशिया कप में भी फिक्सिंग का मामला सामने आया है जिसमे हॉन्गकॉन्ग के तीन खिलाड़ियों पर आरोप तर हुए है। एशिया कप में खेलने वाले नदीम अहमद सहित हांगकांग के तीन खिलाड़ियों पर साल 2014 में कथित मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं।
तीनों खिलाड़ियों हसीब अमजद और नदीम और उनके भाई इरफान अहमद पर एसीयू संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। आपको जानकारी में बता दें, ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं। बता दें, बाएं हाथ के स्पिनर नदीम का नाम सबसे ऊपर है। उसने टीम इंडिया के खिलाफ 18 सितंबर को एशिया कप मैच के दौरान 10 ओवर किए थे जिनमें उन्होंने 39 रन दिए लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।
वहीं इरफान और हसीब साल 2014 और 2016 में हांगकांग की तरफ से खेले थे। ICC ने उसे अप्रैल 2016 से बैन कर रखा है । दूसरी तरफ नदीम और हसीब पर ICC संहिता की 5 धाराओं के अंतर्गत आरोप तय किये गए है । लेकिन अभी तक दोनों की सजा पर फैसला नहीं लिया गया है, पर ICC जल्द ही फैसला लेने वाली है।
यह भी पढ़े :-
विराट कोहली बने शुद्ध शाकाहारी, कहा- पहले से ताकतवर फील कर रहा हूं
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट सहित इन खिलाड़ियों को फिर मिल सकता है आराम, रोहित होंगे कप्तान!
चयनकर्ताओं के खिलाफ बोलकर मुश्किल में पड़े ये दो खिलाड़ी, बीसीसीआई कर सकता है कड़ी कार्रवाई
Herald