Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप की तैयारी के लिये उम्दा जरिया होगी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी

नई दिल्ली
भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि एशियाई चैम्पियंस ट्राफी से न सिर्फ एशियाई खेलों में की गई गलतियों को दुरूस्त करने का मौका मिलेगा बल्कि आगामी विश्व कप की तैयारी का भी सुनहरा मौका मिलेगा। भारत को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलेशिया ने हराया लेकिन भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता। मनप्रीत ने ओमान में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्राफी के लिये रवाना होने से पहले कहा कि हम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीत सके लेकिन अब नये सिरे से तरोताजा होकर भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप की तैयारी करनी है । दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत गुरूवार को ओमान से पहला मैच खेलेगी। भारत को चुनौती मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान से मिलेगी । भारत ने 2016 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था ।