Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक गलती भारत से छीन सकती है नंबर वन का ताज!

इंटरनेट डेस्क। कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुर होने जा रही है कल से दोनों टीमों के बीच पहला मैच राजकोट में खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दे की इस समय भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन पर है। लेकिन अगर भारत को इस सीरिज में हार का सामना करना पड़ा तो वह इस रैंकिंग में नीचें गिर सकती है। आपको बता दे की इस समय भारतीय टीम के पास 115 अंक के साथ नम्बर वन पर है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारत ने अभी इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट सीरिज में हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए उनके आईसीसी टेस्ट रैंकिंग 115 अंक ही रह गए थे। लेकिन भारत अभी भी इन अंको के साथ टॉप पर है साथ ही अब वेस्टइंडीज से सीरिज जीतकर अपने अंको में और इजाफा करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम इस सीरिज को हार जाती है तो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग नीचें गिरने का खतरा मडरा सकता है। इसके अलावा आईसीसी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के एक समान 106-106 अंक हैं।

साथ ही बताया जा रहा है की अगर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है और ऑस्ट्रेलिया अगर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराती है तो वह नम्बर वन की सीट पर कब्जा कर सकती है। भारत और विंडीज के बीच पहला मैच राजकोट में चार अक्टूबर से खेला जाएगा तथा दूसरा टेस्ट 12 अक्टूबर से हैदराबाद में होगा।

बांग्लादेशी फैंस ने हैक की विराट कोहली की वेबसाइट, कर डाली ये अजीब मांग



Herald