Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैदराबाद टेस्ट में हासिल की ये खास उपलब्धि 

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी मैदान में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में कैरेबिया के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन होल्डर का ये निर्णय गलत साबित हुआ। वेस्टइंडीज की टीम जल्द ही दो विकेट गंवाकर संकट में पड़ गई।

शार्दुल ठाकुर के डेब्यू के साथ ही भारतीय टीम ने 5 साल बाद दुबारा बनाया ये खास रिकॉर्ड

इसी के साथ भारतीय टीम के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए यानी उन्होंने विकटों का शतक जमाया। बाएं हाथ के स्पिनर ने सुनील एंब्रिस (18) को शॉर्ट कवर्स में कैच आउट कराकर यह उपलब्धि हासिल की। कुलदीप के दूसरे टेस्ट से पहले कुल 97 विकेट थे। कुलदीप यादव ने अभी तक मैच में तीन विकेट हासिल किए है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 18 विकेट लिए हैं जबकि वन-डे में 58 और टी20 इंटरनेशनल में 24 विकेट झटके हैं। इस तरह उनके अंतर्राष्ट्रीय विकटों की संख्या 100 हुई है।

हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की ओर से मुम्बई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इसके साथ ही वह टीम इंडिया की टेस्ट कैप हासिल करने वाले 294वें खिलाड़ी बन गए हैं।