Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वयं को अपना सबसे बड़ा आलोचक मानते हैं रविचंद्रन अश्विन

भारत के स्टार स्पिनर अश्विन इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ खुद को तैयार कर रहें है.अश्विन इस समय चोट से उभर कर एक बार फिर से फिट हो कर वापसी करने को तैयार हैं. ऐसे में हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था. जिसमे उन्होंने अपनी तैयारी और आलोचको को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो खुद को आने वाली सीरीज के लिए कैसे तैयार कर सकते हैं.

मुझे किसी को भी जवाब नही देना है 

अश्विन को हमेशा से होम ट्रैक बुली कहा जाता है. जिस वजह से वो हमेशा से आलोचकों के निशाने पर रहते है. ऐसे में जब उन्हें इंटरव्यू के दौरान आलोचकों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ़ कहा कि उन्हें अब आलोचकों से कोई भी फर्क नही पड़ता हैं.

उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि

“मैं अपना सबसे बड़ा आलोचक हूँ. शुक्र है, पिछले 15-18 महीनों में, मैंने अपने प्रति थोड़ा और सहानुभूति व्यक्त करना सीखा है. मैं पहली बार अपने आप पर बहुत कठिन हूं और यही कारण है कि जब लोग मेरी आलोचना करते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं समझ सकता हूं कि मेरे लिए क्या अच्छा है. जिसका मतलब है कि मेरे लिए मेरी सबसे बेहतर तरह से कमी कौन निकाल सकता है और मुझे पता है वो मैं खुद हूँ, क्योंकि मैं अपना सबसे बड़ा आलोचक हूं.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब भी मुझे लगता है कि

“मैं यहाँ पर काम कर के खुद और ज्यादा बेहतर कर सकता हूँ, मैंने खुद उस पर काम करता हूँ. मेरे गेंदबाज़ होने की ताकत यही है कि मैं खुद में क्या बदलाव ला सकता हूँ और कैसे खुद को और ज्यादा बेहतर कर सकता हूँ. मेरे लिए खुद के लिए ईमानदार होना और कैसे खुद को बेहतर करना ज्यादा जरूरी है. मुझे खुद में बदलाव के लिए सोचना नही पड़ता है, मैं उसी दिन से खुद में बदलाव करने लगता हूँ.”

The post स्वयं को अपना सबसे बड़ा आलोचक मानते हैं रविचंद्रन अश्विन appeared first on SportzWiki Hindi.