इंटरनेट डेस्क। ब्रेट ली आॅस्ट्रेलिया टीम के पूर्व तेज गेंदबाजों में से है। कंगारू टीम के इस तूफानी गेंदबाज ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। आॅस्ट्रेलिया के इस तूफानी गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान में अनचाहे रिकॉर्ड बनाए है।
जन्मदिन विशेष : जानिए बिग बी की दमदार आवाज में कुछ फेमस डायलॉग..
आॅस्ट्रेलिया के इस तूफानी गेंदबाज ने हाल ही में आॅस्ट्रेलिया टीम की लड़खड़ाती मौजूदा टीम के बारें में राय दी है कि बॉल से छेड़छाड़ के मामलें के बाद पूरी टीम लय में नजर नहीं आ रही है। टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के बैन झेलने के कारण टीम लड़खड़ा गई है। इसी बीच इस तेज गेंदबाज ने टीम में एक नए युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का सुझाव दिया हैं।
IndvsWi : दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, ये होगी विराट बिग्रेड
ब्रेट ली ने कहा, टीम की इस हालत को देखते हुए चयनकर्ताओं को 23 साल के युवा बल्लेबाज जेक वेदरल्ड को टीम में शामिल करना चाहिए। ली ने कहा कि, जेक वेदरल्ड तेज गेंदबाजों को खलेने में पूरी तरह सक्षम हैं और टीम आॅस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में सक्षम है।
B'day Spl : जानिए हार्दिक पांड्या की जिदंगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से
वे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने भले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ज्यादा रन नहीं बनाये हैं लेकिन उनके अंदर रनों की भूख दिखाई देती हैं। कंगारू टीम के इस आक्रामक गेंदबाज ने इसी बीच ये भी बताया कि जेक वेदरल्ड जल्द ही कंगारू टीम के लिए क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।