भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने कुछ ही समय में अपनी तीनों ही फॉर्मेट में खास जगह बना ली। हार्दिक पंड्या अपनी ऑलराउंडर काबिलियत के बूते भारतीय टीम में बहुत ही महत्वपूर्ण हो गए जिसके बाद इस युवा ऑलराउंडर की जगह टीम में जरूरी हो गई।
हार्दिक पंड्या को एशिया कप के दौरान लगी थी चोट
एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को चोटिल होकर चलते मैच में ही बाहर जाना पड़ा। जिसके बाद से अब तक इस ऑलराउंडर खिलाड़ी दूर रहना पड़ा है।

हार्दिक पंड्या को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक गंभीर चोट लग गई जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाया गया। चोट तो दिखने में बड़ी खतरनाक थी और इस चोट से वो तेजी के साथ रिकवरी कर रहे हैं।
हार्दिक पंड्या से चोट से उबरकर वापसी को लेकर कही ये बात
भारतीय मौजूदा टीम के सबसे अहम खिलाड़ी के तौर पर अपने आप को स्थापित कर चुके हार्दिक पंड्या को इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ ही पहले दो वनडे मैच में भी वापसी नहीं हो सकी है और ये भी मान सकते हैं कि वो वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे।

हार्दिक पंड्या को एक बार फिर से चोट से उबरकर क्रिकेट के मैदान में वापसी को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि “मेरी रिकवरी ट्रेक पर है। मैं अपने फिटनेस सत्र और फिजियोथेरेपी में व्यस्त हूं। मुझे नहीं पता कि कब लेकिन फिलहाल तो मेरा पूरा ध्यान अपने आपको फिट करने पर है।”
चोट लगना आपके हाथ में नहीं, ये हमेशा होता है निराशाजनक
पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल होने के झटका के रूप में पूछने पर हार्दिक ने कहा कि “ये पाकिस्तान के बारे में ही नहीं है। इस तरह से चोटिल होना बहुत ही निराशाजनक ही होता है। आप इन चीजों पर नियंत्रण नहीं कर सकते हैं।”

“अब मुझे मजबूत और फिट होने के लिए समय मिल गया है। मैं हमेशा ही सकारात्मक चीजें लेता हूं। ये चोट मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह था क्योंकि मुझे क्रिकेट से समय नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद मेरे पास समय ही नहीं रहेगा।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अपनी चोट पर पहली बार खुलकर बोले हार्दिक पांड्या, कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.