पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 180 रनों से हराया था। भारतीय टीम भले ही वह मुकाबला हार गई हो लेकिन मैच के बाद कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते हुए देखे गए थे। यह बात किसी को नहीं पता थी कि सभी क्यों हंस रहे थे, लेकिन उस समय भारतीय खिलाड़ियों की हार के बाद भी हंसने की काफी आलोचना हुई थी। अब शोएब मलिक उस दिन हुई बात का खुलासा किया है।
पुराने कैच को यादकर हंस रहे थे

शोएब मलिक ने हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हंसने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सभी सईद अजमल द्वारा छोड़े गए पुराने कैच को यादकर हंस रहे थे।
यह मामला काफी पहले शोएब मलिक और पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल के बीच हुए थे। अजमल कैच लपकने गए थे, लेकिन शोएब मलिक को देखकर उन्होंने मलिक को लेने के लिए गेंद छोड़ दी थी। उसके बाद कैच दोनों के बीच में गिर गया।
कैच छूटने के बाद क्या हुई बात
शोएब मलिक चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद सभी को यही बता रहे थे कि कैच गिरने के बाद उनके और अजमल के बीच क्या बात हुई। विराट ने उसने इसके बारे में पूछा था। मलिक ने बताया कि वह क्रिस गेल का कैच था और वह काफी तेजी से रन बना रहे थे। उन्होंने आगे कहा
“वह कैच गिर गया तो मैंने अजमल से पूछा कि आपने पहले कैच पकड़ने की पोजिशन बना ली और फिर हाथ पीछे क्यों खिंच लिया। फिर उसने कहा मैं इसलिए बैठा था कि अगर कैच आपसे छूट जाये तो मैं पकड़ लूँ। फिर मैंने बोला मेरे हाथ से तो निकल गया लेकिन आपने पकड़ा क्यों नहीं।”
In the latest episode of Voice of Cricket @realshoaibmalik joins @ZAbbasOfficial and narrates what Saeed Ajmal said after the dropped catch, his last wish before retirement, what Sialkot Stallions means to him and much more!
Watch the full episode on YT: https://t.co/VEDTaULMm0 pic.twitter.com/dtB5DIxQEW— Cricingif (@_cricingif) October 15, 2018
यह था कैच
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post शोएब मलिक ने बताया भारत के चैंपियंस ट्रॉफी हारने के बाद विराट और युवराज के साथ क्यों हंस रहे थे appeared first on SportzWiki Hindi.