Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऐसा करते नजर आएंगे सचिन, यहां पर खेला जाएगा चौथा वनडे

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो वनडे मैच खेले जा चुके है। पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। उसके बाद दूसरा वनडे मैच दोनों टीमों के बीच टाई हुआ। अब दोनों टीमों के बीच शनिवार 27 अक्टूबर को तीसरा वनडे मैच पूणे में खेला जाएगा।

प्राइवेट सेक्रेटरी की इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

आपको बता देते हैं कि तीसरे वनडे मैच के बाद 29 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वनडे मैच मुम्बई के ब्रेबोर्न मैदान में खेला जाएगा। चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व भारतरत्न सचिन तेंदुलकर मैच से पूर्व एक परंपरा निभाते नजर आएंगे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। सचिन ने कई मैचों में भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेली है।

10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस दिन रात्रि के चौथे वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर मैच से पूर्व परंपरा के अनुसार घंटा बजाकर खेल की शुरूआत करेंगे। आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले ये चौथा वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला था। लेकिन बाद में इस मैच को ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरिक कर दिया गया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही ये वनडे सीरीज अब एक रोमांचक दौर में पहुंच गई है।