स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम घोषणा हो चुकी है लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट में चोटिल हुए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में उमेश यादव को शामिल किया गया है। जहां ठाकुर चोटिल होने की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए है वहीं पहले दो मैचों के लिए उनकी जगह उमेश यादव को टीम में जगह मिली है।
बता दें कि ठाकुर को यह चोट वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में लगी थी। इस मैच से ठाकुर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इस मैच में ठाकुर सिर्फ 10 गेंद ही फेंक सके थे और उसके बाद उन्हें इस मैच से भी बाहर होना पड़ा था।
वहीं उनकी जगह टीम में शामिल किये गए उमेश यादव ने आखिरी टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लिए थे और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी मिला था। भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है।
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत रविवार को गुवाहाटी में खेले जाने वाले पहले मैच से होगी। सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्नम में खेला जाएगा। अभी तक चयनकर्ताओं में शुरूआती दो मैचों के लिए ही भारतीय टीम की घोषणा की है जो कि इस प्रकार है -
पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम -
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव।
Herald