गुरुवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का मुकाबला शुरू होगा. जिसका पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाना हैं. जहां दोनों टीमें इस मैच में एक दूसरे से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से अपनी कमर कस चुकी हैं. तो वहीं अब समय बताएगा कि कौन किस को हराकर इस मुकाबले की जीत का ताज पहनेगा.

वेस्टइंडीज के सामने आर अश्विन बड़ी चुनौती
जहां टीम के कोच ला ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं, कि अब हमारे पास बात करने के लिए भी ज्यादा वक़्त नहीं हैं. हमारी टीम की पूरी तैयारी हैं. तो वही अब कैरेबियाई टीम के सबसे बड़ी मुश्किल हैं आर अश्विन. क्योंकि अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ इन टेस्ट मैच में गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी कर वेस्टइंडीज टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं.
क्रिकइन्फो के अनुसार, अब तक के अपने करियर में आर अश्विन ने 4 शतक अपने नाम किये हैं, लेकिन वो सभी शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए हैं.

गेंदबाजी के साथ -साथ बल्लेबाजी में भी हैं माहिर
आर अश्विन जहां दाएं हाथ से बॉलिंग कराने वाले स्पिन गेंदबाज हैं, तो वही यह निचले क्रम से बल्लेबाजी करते हैं. लेकिन अगर बात वेस्टइंडीज की टीम हो तो अश्विन इस टीम के खिलाफ एक लम्बी पारी खेलने का मौका अपने हाथ से नहीं जाने देते. इस बात की गवाही खुद उनके खेले हुए आकड़े भी देते हैं.
कैरेबियंस के खिलाफ अश्विन ने अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले, जिसमे उन्होंने 56.66 की औसत के अनुमान से 510 रन इकट्ठा किये. जिसमें उनके द्वारा बनाये हुए चार शतक भी आते हैं.
गेंदबाजी के साथ -साथ बल्लेबाजी में भी माहिर इस खिलाड़ी का हाईएस्ट स्कोर 124 रन का हैं. अश्विन ने अपना पहला शतक मुंबई में 2011 में बनाया था, और अपना दूसरा शतक 2013 में कोलकाता में लगाया था. बाकि तीसरा और चौथा शतक इन्होने 2016 में वेस्टइंडीज में ही लगाए.

कोहली से भी आगे हैं अश्विन
अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ रन इकट्ठा करने में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से भी आगे हैं. कोहली ने जहां अब तक कैरेबियाई टीम के साथ कुल 10 मैच खेल के 502 बनाये, तो वही अश्विन के पास 510 रन के साथ चार शतक भी हैं।
The post ऐसा भारतीय गेंदबाज जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते ही बन जाता हैं विराट, रोहित से खतरनाक बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.