Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस मामले में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते है अश्विन

इंटरनेट डेस्क। कल से भारत औरवेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही कही खिलाड़ीयों की टीम में वापसी हुई है साथ ही कुछ नये खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। जहां काफी समय बाद रविचन्द्रन अश्विन ने टीम में वापसी की है वही मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज ने पहली बार भारतीय टेस्ट में जगह बनायी है। साथ ही बताया जा रहा है की भारतीय ऑलराउंडर रविचन्द्रन अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ कई नये रिकॉर्ड बना सकते है।

रविचन्द्रन अश्विन अपना नया रिकॉर्ड गेंदबाजी में नही बल्कि बल्लेबाजी में बना सकते है। बताया जा रहा है की रविचन्द्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 मैचों में 56.66 की औसत से कुल 510 रन बनाए है। पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों के मामले में भारत के कई दिग्गज खिलाडिय़ों को पीछे छोडऩे का मौका होगा। रविचन्द्रन अश्विन के पास अब कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे रन बनाने के मामले में वसीम जाफर (528), मोहम्मद अजहरुद्दीन (539), रुसी मोदी (560) और विजय मांजरेकर(569) को पीछे छोडऩे का मौका होगा।

बताया जा रहा है की 4 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जायेगी। साथ ही विराट कोहली अब इस सीरिज में वापिस से कप्तान की कमान दी गयी है। भारत और विंडीज के बीच पहला मैच राजकोट में चार अक्टूबर से खेला जाएगा तथा दूसरा टेस्ट 12 अक्टूबर से हैदराबाद में होगा। साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन के पास नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत जल्दी शुरू करेगा डे-नाईट टेस्ट मैच खेलना!



Herald