पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए हैं.
दरअसल, अजहर अली ने थर्ड मैन की दिशा में एक शॉट खेला. बॉल की रफ़्तार इतनी तेज थी, कि उन्हें लगा यह गेंद चौके के लिए चलाई गई हैं और वह अपने साथी से बात करने के लिए क्रीज से आगे निकल आये.
बॉल बाउंड्री पर जाने से पहले ही रुक गई. इसके बाद फिल्डर मिचेल स्टार्क ने गेंद विकेटकीपर टीम पेन को दी और टीम पेन ने स्टंप में मारकर अजहर अली को रन आउट कर दिया. इस प्रकार बहुत ही अजीब तरीके से अजहर अली को अपना विकेट गंवाना पड़ा था.

अब ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में भी हुआ इस तरह का रनआउट
बता दें, कि जिस तरह अजीबोगरीब तरीके से अजहर अली रन आउट हुए, उसी अजीब तरीके से ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में भी एक रन आउट हुआ हैं.
दरअसल, रन लेते वक्त क्रीज में मौजूद दोनों बल्लेबाज आपस में भीड़ गये थे. उनकी टक्कर इतनी जोरदार थी, कि एक बल्लेबाज जिसके चलते एक बल्लेबाज मैदान पर गिर गया. वहीं दूसरी तरफ का बल्लेबाज भी अपनी क्रीज में नहीं पहुंच पाया. जिसके कारण उसे अपना विकेट गंवाना पड़ा.

हाँ देखे रन आउट का वीडियो
It’s been a big day for bizarre run-outs! How’s this from the JLT #SheffieldShield action at the Gabba… pic.twitter.com/l7Mlhv1Mwr
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 18, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे अजहर अली के तरह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में भी एक फनी रन आउट देखने को मिला.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : अजहर अली की तरह यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी अजीबोगरीब तरीके से हुआ रन आउट appeared first on SportzWiki Hindi.