क्रिकेट जगत में न जाने कितने खिलाड़ी आये और न जाने कितने खिलाड़ी खेल के चले गए, लेकिन पहचान सिर्फ उन्ही को मिली जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में अपनी कोई छाप छोड़ी.
आज हम आपको एक ऐसे ही एक महान खिलाड़ी के बारें में बतायेंगे. जो आज ही के दिन जन्मे थे. जिन्होंने सबसे पहले गुगली की खोज किया था, जो आज के समय लेग स्पिनर का मुख्य हथियार होता हैं.
13 अक्टूबर 1877 को बर्नार्ड जेम्स का जन्म इंग्लैंड में हुआ था. और ये अपनी टीम इंग्लैंड के मुख्य स्पिन गेंदबाज थे. इस खिलाड़ी के नाम पर भले ही कोई अच्छा रिकॉर्ड नहीं रहा हो. लेकिन इन्होने कई सारे ऐसे काम कर दिए. जिसके लिए आज पूरी दुनिया उन्हें याद करती हैं.
शुरुआती समय में क्रिकेट के गेंदबाज साधारण तरीके की गेंदबाजी ही करते थे, उस समय में इस महान खिलाड़ी ने एक अनोखे तरीके से गेंद डालना सीखा, बाद में इस गेंद का नाम ‘गुगली’ पड़ा.

महज सात टेस्ट मैच ही खेले
क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार,इस खिलाड़ी ने अपने दो साल के टेस्ट करियर में कुल सात ही टेस्ट मैच खेले हैं, जिस दौरान इन्होने 25 विकेट लिए हैं.
बता दे ये सारे विकेट इस खिलाड़ी ने लेग ब्रेक गेंदबाजी करके ही गिराए हैं. इस खिलाड़ी ने जब पहली बार गुगली गेंद फेंकी तब इन्हे खुद भी अपने ऊपर विश्वास नहीं था, लेकिन समय के साथ ये अपनी इस कला में महारथ हासिल करते चले गए

क्या होती है गुगली
बता दे गुगली एक ऐसे गेंदबाजी हैं, जो लेग-स्पिनर के द्वारा की जाती हैं. गेंद पड़ने के बाद तुरंत उल्टी दिशा में टर्न हो जाती हैं. इसका मतलब ये होता हैं कि गेंद टप्पा लेने के तुरंत बाद दाएं हाथ से खेलने वाले बल्लेबाज के सामने उस वक़्त अंदर आने की बजाए बाहर को निकल जाती हैं.

कैसे डाली जाती है गुगली
बता दे इस तरह की गेंद फेंकना आसान काम नहीं होता हैं. गेंदबाज नेट में अपना पसीना बहकर इसको डालने की प्रैक्टिस करता हैं. इस गेंदबाजी को करने के लिए कलाई में दम होना बेहद जरुरी हैं, क्योकि एक लेग स्पिनर गेंदबाज इस तरीके की गेंद डालते वक़्त अपनी कलाई को तेज़ी के साथ घुमाता हैं, इस स्थिति में गेंदबाज को ये ध्यान रखना बेहद जरुरी हो जाता हैं कि गेंद उसके पीछे से आये.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आज हैं उस दिग्गज का जन्मदिन जिसने किया था गुगली गेंद का आविष्कारक appeared first on SportzWiki Hindi.