Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उमेश यादव ने खुद बताया, इंग्लैंड दौरे में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्यों बैठना पड़ा प्लेइंग इलेवन से बाहर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव इंग्लैंड दौरे में पहला टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन इसके बाद अन्य चार टेस्ट मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. अब उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए अपने टीम से बाहर होने का कारण बताया हैं.

ये शब्द कहे उमेश ने

उमेश यादव ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, “अगर चयनकर्ता या टीम मैनेजमेंट हमें टीम में नहीं चुनते हैं, तो वह इस बारे में बता देते हैं, कि उन्हें क्यों नहीं चुना गया. इंग्लैंड में भी मुझे बताया गया था, कि क्यों मुझे प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना जा रहा हैं. 

पहले टेस्ट में मुझे खेलने का मौका मिला था, लेकिन मैं उसके बाद नहीं खेल पाया था. मुझे टीम मैनेजमेंट ने बता दिया था, कि दूसरे टेस्ट में हम एक स्पिनर को ट्राई करना चाहते हैं. 

हालाँकि, हमारा दाव बारिश की वजह से काम नहीं किया था और उसके बाद जसप्रीत बुमराह फिट  हो गया था और उसने साउथ अफ्रीका में अच्छा भी किया था, इसलिए उसे मौका देना जरुरी था. उसके बाद हमारे गेंदबाज हर मैच में 20 विकेट हासिल कर रहे थे. ऐसे में मुझे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल था. 

मैं पिछले काफी समय से टीम के लिए खेल रहा हूं, इसलिए मैं सिर्फ अपने मौके का इंतजार करता हूं और जब भी मौका मिलता हैं, तो टीम के लिए अच्छा करने की कोशिश करता हूं.”

टीम कॉम्बिनेशन के लिए बैठना पड़ता हैं बाहर 

उमेश यादव ने आगे अपने बयान में कहा, “कभी आपकों टीम कॉम्बिनेशन के लिए बाहर बैठना पड़ता हैं. टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की समिति ने मुझसे कहा था, कि उमेश आपने अच्छी गेंदबाजी की हैं. हमें यह बताते हुए अच्छा महसूस नहीं हो रहा हैं, की आपकों प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ेगा. आपकों टीम के कॉम्बिनेशन के वजह से बाहर बैठना पड़ेगा. 

मुझे इस बात से कोई शिकायत नहीं थी, क्योंकि मुझे बहुत से मौके मिले हैं. मैंने हाल में बहुत सी टेस्ट क्रिकेट खेली हैं. 

मेरी हमेशा कोशिश रहती हैं, कि जब भी मैं टीम के लिए खेलु, तो टीम के लिए विकेट हासिल करू.  अगर मुझे टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलना हैं, तो मुझे लगातार बहुत शानदार प्रदर्शन देनी होगी. 

जब आप पांच दिन टेस्ट मैच से बाहर हैं, तो आपके पास बाहर से भी सिखने का काफी मौका रहता हैं. जब आप मैच को देखते रहते हैं, तो  उससे ऐसा नहीं लगता हैं, कि आप मैच नहीं खेल रहे हैं. 

अगर आपका मैच मैच को ध्यान से देख रहे होते हैं, तो ऐसा लगता हैं, कि जैसे मैं टीम को विकेट दिला सकता था. 

हाँ, यह बात मेरे लिए बहुत निराशाजनक हैं, कि पिछले 8 विदेशी टेस्ट मैचों में से मुझे एक ही टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला हैं, लेकिन मुझे उम्मीद हैं, कि भविष्य में मुझे विदेश में भी मौके मिलेंगे. 

भरत अरुण एक अच्छे कोच 

कोच भरत अरुण को लेकर उमेश यादव ने कहा, “भरत अरुण एक बहुत अच्छे कोच हैं. वह आपकों आत्मविश्वास देते हैं. जो किसी भी गेंदबाज के लिए किसी कंडीशन में बहुत महत्वपूर्ण हैं.

जब मैं नहीं खेल रहा होता हूं, तो वह मुझसे कहते हैं, कि उमेश यह निराशाजनक हैं, कि आप शानदार गेंदबाजी के बावजूद नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन आप अपने आत्मविश्वास को कम मत होने देना. 

उन्होंने मुझे गेंदबाजी के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं. उन्होंने मेरी रिस्ट पोजीशन पर काफी काम किया हैं. संजय बांगर भाई ने भी मुझे हमेशा काफी सपोर्ट किया हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post उमेश यादव ने खुद बताया, इंग्लैंड दौरे में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्यों बैठना पड़ा प्लेइंग इलेवन से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.