इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी हाल ही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली गई है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम कैरेबियाई टीम का क्लिन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की। वेस्ट इंडीज से आगामी 21 अक्टूबर से 1 नबंवर के बीच वनडे मैच की श्रृंखला शुरू होने वाली है, जिसके लिए भारतीय टीम का चयन भी हो गया हैै। आपको बता दें कि कैरेबियाई टीम इस समय भारत दौरे पर है और उसे भारत से टेस्ट, वनडे और टी 20 सीरीज खेलनी है।
छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अब स्कूल आने-जाने के लिए मिलेगी ये बड़ी सुविधा
21 अक्टूबर गुहावाटी में खेले जाने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम भारतीय टीम मैदान में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगी। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच खेलते ही अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लेगी। ये टीम इंडिया का 950वां वनडे होगा और ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली टीम होगी।
सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने में भारत के बाद दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया है। कंगारू टीम ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 900 वनडे पूरे किए हैं। ऑस्ट्रेलिया अब तक 916 वनडे खेल चुका है। भारत ने अपने एकदिवसीय सफर की शुरूआत 1974 में की थी। भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही उन्हें चोटिल शार्दुल ठाकुर की वजह से टीम में जगह मिली।