Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनिल कुंबले ने उठाया धोनी की काबिलियत पर सवाल, कहा अब किसी और को देना होगा ये जिम्मेदारी

भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज लेग स्पिनर गेंदबाज अनिल कुंबले ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जंबो ने धोनी की फॉर्म पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अब उनका बल्ला पहले की तरह आग नहीं उगलता. ऐसे में टीम इंडिया को उनसे मैच फिनिशिंग की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. कुंबले ने कहा अब वह पहला जैसा खेल नहीं खेलते, जिस अंदाज के लिए वह जाने जाते हैं.

धोनी अब पहले की तरफ मैच फिनिशर नही रहें 

एक निजी स्पोर्टस टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए इस पूर्व दिग्गज के मुताबिक यह धोनी की खराब फॉर्म है जिसके कारण भारतीय टीम का मिडल ऑर्डर संतुलित नहीं दिखाई दे रहा.

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को चाहिए कि अब वह धोनी पर बहुत अधिक निर्भर न रहे और मिडल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी दूसरे खिलाड़ियों पर डाले. माही अब पहले जैसे गेम फिनिशर नहीं रहे हैं.

धोनी का हालिया प्रदर्शन है बेहद निराशाजनक 

हाल कि कुछ सीरीज में धोनी वह काम नहीं कर पा रहे जिसके लिए वह जाने जाते थे. एशिया कप के दौरान धोनी ने 3 पारियों में कुल 77 रन बनाए और यहां उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 36 रहा.

धोनी ने 36 रन की यह पारी फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेली. इससे पहले धोनी इंग्लैंड दौरे पर भी सीमित ओवरों की सीरीज में अपने बल्ले से कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए थे.

हालांकि कुंबले ने धोनी की विकेटकीपिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भारत के 2019 वर्ल्ड कप मिशन के लिए वर्ल्ड कप तक टीम में जरूर बने रहना चाहिए. उन्होने कहा कि बतौर विकेटकीपर धोनी ने हर मैच में खुद को साबित किया है.

ऐसे में अब ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि एम एस धोनी अब कैसे खुद को एक बल्लेबाज़ के रूप में साबित करते हैं.

The post अनिल कुंबले ने उठाया धोनी की काबिलियत पर सवाल, कहा अब किसी और को देना होगा ये जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.