Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने कहा,” माना स्मिथ और विलियमसन अच्छा खेलते हैं लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट के शहंशाह हैं विराट कोहली’

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने घरेलू मैदान से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मानों ऐसे दहाड़ा हैं कि अब प्रतियोगी टीम की हालत ख़राब होती दिख रही हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि मैच के हालत कुछ ऐसा ही बता रहे हैं.

गुरुवार को ट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की. जिसमें उन्होंने 649 रन का स्कोर वेस्टइंडीज के लिए खड़ा किया, जिसका जवाब देते हुए प्रतियोगी टीम वेस्टइंडीज दोनों पारियों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी.


गावस्कर भी बने विराट फैन 
इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक बल्लेबाज ने सबका दिल जीत लिया, जिसकी जुबां पर देखो बस उसी का नाम हैं. वो और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं. विराट ने इस टेस्ट मैच में शतक लगाके सबको ये बता दिया हैं. कि यूंही उन्हें क्रिकेट का बादशाह नहीं कहा जाता. हमेशा कोहली की आलोचना करने वाले सुनील गावस्कर भी विराट कोहली के फैन बन गये.                                  .

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

जी हाँ अब सुनील गावस्कर ने भी विराट कोहली को लेकर एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान कहा हैं कि

“विराट वर्तमान समय में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं,और वो इस दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक हैं.”

उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि,

“माना केन विलियमसन,स्टीव स्मिथ भी महान खिलाड़ी हैं, लेकिन आज के समय में विश्व क्रिकेट के शहंशाह तो केवल विराट कोहली ही हैं. मुझे ऐसा लगता हैं कि अगले मैच में भी भारतीय टीम के कप्तान शतक लगाए”

थोड़ी कमज़ोर हैं वेस्टइंडीज़ की टीम

लिटिल मास्टर ने विराट की तारीफ करने के बाद यह भी कहा कि

“थोड़ी कमज़ोर हैं वेस्टइंडीज़ की टीम. कभी ये टीम बहुत मजबूत हुआ करती थी, और हम इनसे हार जाते थे, लेकिन ये वक्त का पहिया हैं जो कभी कही हैं तो कभी कही. मुझे उम्मीद हैं कि वेस्टइंडीज़ इस मैच से बहुत कुछ सीखेगी.”

The post किसने कहा,” माना स्मिथ और विलियमसन अच्छा खेलते हैं लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट के शहंशाह हैं विराट कोहली’ appeared first on SportzWiki Hindi.