Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी: मुरली विजय और वाशिंगटन सुंदर की तमिलनाडु टीम में हुई वापसी

Murali Vijay will play for Essex in English county

भारत के स्टार बल्लेबाज़ मुरली विजय और युवा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर एक बार फिर से घरेलू क्रिकेट में वापसी को तैयार हैं. विजय और सुंदर को तमिलनाडु की टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों अब विजय हजारे ट्राफी में खेलते हुए नज़र आएँगे.आप को बता दें विजय को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में नही चुना गया है. वही सुंदर चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहें हैं.

विजय हजारे ट्राफी में अच्छा करने के लिए टीम में शामिल किया गया है 

मुरली विजय और वाशिंगटन सुंदर, सोमवार (1 अक्टूबर) को, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु की टीम में शामिल किया गया है. उनके टीम में शामिल होने से तमिलनाडू के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की संभावना भी बढ़ गई है. दोनों टीम में सी हरि निशांत और यो महेश की जगह लेंगे. 

इंग्लिश काउंटी में खेल रहे है मुरली विजय

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मैचों से भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद  सलामी बल्लेबाज मुरली विजय इंग्लिश काउंटी 2108 के बचे हुए सीजन में एसेक्स टीम के लिए खेलते हुए नज़र आए थे.

विजय ने एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया था. जिसके तहत वो काउंटी चैम्पियनशिप के बाकी बचे मैचों में एसेक्स टीम के लिए खेल रहे थे. इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया था.

चोट के बाद वापसी कर रहें है वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर टखने की चोट के कारण सुंदर आयरलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए थे. वॉशिंगटन सुंदर को अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते समय टखने में चोट लग गई थी. जिस वजह से वो क्रिकेट से काफी समय से दूर थे. उन्होंने 1 मई को आरसीबी के लिए आईपीएल मैच में अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी खेल खेला था.

The post विजय हजारे ट्रॉफी: मुरली विजय और वाशिंगटन सुंदर की तमिलनाडु टीम में हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.