भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के हीरो ऋषभ पंत रहे हैं. भारत के इस युवा बल्लेबाज ने हैदराबाद टेस्ट मैच में आक्रामक पारी खेल सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया हैं. ऋषभ पंत ने अपनी इस शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम को एक मजबूत स्तिथि में भी पहुंचा दिया हैं.
पंत ने दूसरे दिन के खेल में बनाये 85 रन नाबाद

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने 85 रन नाबाद बना लिए हैं. भारत के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी इस शानदार पारी के लिए मात्र 120 गेंदों का सामना किया हैं और अपनी इस लाजवाब पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए है.
वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाये हैं. जिसके जवाब में ऋषभ पंत की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं. दूसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक भारतीय टीम मात्र 3 रन ही पीछे हैं.
हरभजन ने की पंत की तारीफ

ऋषभ पंत की तूफानी पारी देख हरभजन सिंह ने उनकी जमकर तारीफ की हैं. बता दें, कि हरभजन सिंह हर मौके पर ऋषभ पंत को काफी सपोर्ट करते हुए नजर आये हैं. उन्होंने कई मौकों पर अपने ट्वीट व बयानों के जरिये ऋषभ पंत को भारतीय टीम में मौका देने की बात कही हैं.
हरभजन सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “ऋषभ पंत की एक और शानदार पारी, यह अच्छा कार्य करते रहो”
बता दें, कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 114 रन का शतक लगाया था. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 92 रन की तूफानी पारी खेली थी.
यहाँ देखे हरभजन का ट्वीट
Yet another top inning by @RishabPant777 keep up the good work #INDvsWI @BCCI
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 13, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऋषभ पंत की एक और तूफानी पारी देख हरभजन सिंह ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.