Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये शानदार रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने कोहली, सचिन ने दी बधाई  

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक के बाद के रिकॉर्ड बनाते जा रहें है हाल ही में कोहली ने अपने करियर के दस हजार रन पूरे किये है। साथ ही कल खेले गए भारत और वेस्टइंडीज पांच एकदिवसीय मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया दिया। विराट कोहली में दो वनडे मैच में पहले वनडे में 140 रन की पारी खेली थी साथ ही दूसरें वनडे में 157 रन की पारी खेली थी। साथ ही तीसरे वनडे में भी विराट ने शतकीय पारी खेलकर जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया।

इस समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अच्छी फॉर्म में चल रहें है। हाल ही में वेस्टइंडीज से खेले तीनों वनडे मैचो में विराट कोहली ने लगातार शतक लगाकर एक न्य रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दे कोहली ने तीन वनडे मैचो में पहले वनडे में 140 रन की पारी खेली थी साथ ही दूसरें वनडे में 157 रन और तीसरे में 107 रनों की शतकीय पारी खेल अपने करियर का 37वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। साथ ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार तीन सेंचुरी बनाने वाले कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। ऐसा कारनामा पहले कोई भी भारतीय नही कर पाया है।

साथ ही सचिन तेंडुलकर ने ट्वीट कर कहा, 'शतकों की हैटट्रिक एक शानदार खिलाड़ी द्वारा हासिल की गई एक और उपलब्धि। शाबाश विराट कोहली' साथ ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से हराकर श्रृंखला में 1-1 की बराबर कर ली।

कोहली के शानदार शतक के बाद भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने की सीरीज में 1-1 से बराबरी



Herald