Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत जल्दी शुरू करेगा डे-नाईट टेस्ट मैच खेलना!

स्पोर्ट्स डेस्क। 2 साल पहले क्रिकेट फैंस को टेस्ट क्रिकेट का एक नया रूप देखने को मिला था जब 27 नवम्बर 2015 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड की टीम एडिलेड मैदान पर डे-नाईट टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरी थी। इसके बाद लगभग सभी टेस्ट खेलने वाले देश डे-नाईट टेस्ट मैच खेल चुके है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह के सबसे ज्यादा मैच खेले है। हालाँकि भारत शुरू से ही टेस्ट क्रिकेट के इस रूप का विरोधी रहा है और उसने अभी तक एक भी डे-नाईट टेस्ट मैच नहीं खेला है।

लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक भारतीय टीम जल्दी ही गुलाबी गेंद से डे-नाईट टेस्ट मैच खेलने जा रही है। इस बात की जानकारी इंडियन कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) के सदस्य दीन एडुलजी ने सोमवार को दी। बता दें कि टेस्ट मैच खेलने वाले सिर्फ चार ऐसे देश है जिन्होंने अभी तक एक भी डे-नाईट टेस्ट मैच नहीं खेला है। उसमें से दो टीम अफगानिस्तान और आयरलैंड है जिन्हें 2017 में टेस्ट खेलने की इजाजत मिली थी। अभी तक एक भी डे-नाईट टेस्ट मैच नहीं खेलने वाली 2 अन्य टीमें भारत और बांग्लादेश है।

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में 9वीं दिलीप सरदेसाई मेमोरियल लेक्चर के दौरान एडुलजी ने कहा कि बीसीसीआई डे-नाइट टेस्ट पर विचार कर रही है। हालाँकि यह मैच भारत में होगा या भारत के बाहर, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डे-नाईट टेस्ट मैच खेलने का अनुरोध किया है। हालाँकि बीसीसीआई ने खिलाडियों के पास इसके लिए तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं होने की बात कहकर इस अनुरोध को ठुकरा दिया है।



Herald