भारत की युवा सनसनी पृथ्वी शॉ का हर कोई दीवाना बनता जा रहा है. हाल में ही विजय हजारे ट्राफी के फाइनल में शॉ का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा था. इस मैच में शॉ सिर्फ 8 रन बना के आउट हो गए थे. उनके इस तरह होने की वजह से शॉ काफी ज्यादा निराश थे. इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि शॉ खुद भी हैरान रह गए और उनकी आँखों में आंसू आ गए.
उनसे मिलने पहुंचा ये दिग्गज
टाइम्स ऑफ इंडिया से गुंडप्पा विश्वनाथ ने बताया कि जब मैंने सुना पृथ्वी शॉ बैंगलोर में खेल रहा है तो मैंने तय किया उससे मिलने जाउंगा. मैंने इस युवा को शानदार डेब्यू और विशिष्ट क्लब में शामिल होने पर बधाई दी.

आगे बोलते हुए उन्होंने बताया कि मैंने उनको कहा कि आप 49 साल में इस खास क्लब में शामिल होने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हो. मैंने उनको शुभकामनाएं दी और कहा, यह सिर्फ शुरुआत है. उम्मीद है वो ऐसे ही आगे बढ़े और बहुत सारे शतक बनाए.
पहले टेस्ट मैच में रचा था इतिहास

पृथ्वी ने टेस्ट डेब्यू पर शानदार शतक जमाकर हर किसी की तरीफ पाई थी. राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेलते हुए पृथ्वी ने 134 रन की पारी खेली थी. इस एक पारी के साथ उन्होंने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले दिग्गजों की लिस्ट में नाम लिखवाया.
फर्स्टक्लास और इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले पृथ्वी विश्व क्रिकेट में तीसरे खिलाड़ी बनें. इसी लिस्ट में पूर्व दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ का नाम भी शामिल है. गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1969 में यह कारनामा किया था.
आप को बता दें कि शॉ का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. जिस वजह से उम्मीद की जा रही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन मैचों के लिए शॉ को भी टीम में शामिल किया जा सकता हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विजय हजारे ट्राफी के फाइनल में फ्लॉप होने के बाद निराश थे पृथ्वी शॉ, फिर हुआ कि नहीं रहा ख़ुशी का ठिकाना appeared first on SportzWiki Hindi.