Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने कहा बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ कर रहे थे, लेकिन इसके पीछे दिमाग राहुल द्रविड़ का था

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत को लेकर एक इंटरव्यू दिया हैं. जिसमे उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की हैं.

खेल पृथ्वी का दिमाग द्रविड़ का 

सकलैन मुश्ताक ने अपने बयान में पृथ्वी शॉ को लेकर कहा, “पृथ्वी शॉ 18 साल का हैं, लेकिन जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की हैं उससे लगता हैं, कि कोई 30 साल का लड़का बल्लेबाजी कर रहा था. जिस तरह उसने अपने डेब्यू मैच में खेला हैं. उससे लग ही नहीं रहा था, कि यह उसका पहला मैच हैं. 

इसका क्रेडिट में बीसीसीआई और राहुल द्रविड़ को दूंगा. मैं जनता हूं, कि राहुल द्रविड़ युवा भारतीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहा हैं. जब पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी कर रहा था, तो ऐसा लग रहा था, कि वह राहुल के दिमाग से ही खेल रहा हैं. उस समय मैदान पर बल्लेबाजी तो पृथ्वी कर रहा था, लेकिन इसके पीछे दिमाग राहुल द्रविड़ का लग रहा था. पृथ्वी का भविष्य उज्जवल हैं. 

मैं उसके अच्छे भविष्य के लिए दुआ करता हूं, मैं दुआ करता हूं, कि अल्लाह उसे और भी कामयाबी दे. उसकी बल्लेबाजी का मैंने बहुत लुफ्त उठाया हैं उसका शॉट सिलेक्शन भी काफी अच्छा था. इसके लिए बीसीसीआई को भी श्रेय जाता हैं, कि वह राहुल द्रविड़ जैसे अपने लैजेंड्स क्रिकेटरों का इस्तेमाल कर रहे हैं.”

ऋषभ पंत को भी द्रविड़ ने ही किया तैयार

सकलैन मुश्ताक ने आगे अपने बयान में ऋषभ पंत को लेकर कहा, “ऋषभ पंत को भी द्रविड़ ने ही तैयार किया हैं वह एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और ऐसा लगता हैं, उसे राहुल द्रविड़ ने अपना स्वाभिक खेल खेलने को कहा हैं.

उसकी आक्रमकता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता हैं, कि उसने टेस्ट क्रिकेट में अपने रनों का खाता छक्के के साथ खोला.

मैंने इसे इंग्लैंड में खेली गई इंडिया ए की ट्राई सीरीज में भी देखा था. जहां इसने फाइनल में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक शानदार पारी खेली थी. यह भी भविष्य में जरुर तहलका मचाएगा. 

ऋषभ अपने सीनियर खिलाड़ियों से जमकर क्रिकेट को लेकर बात करता हैं और इस चीज की कमी मुझे पाकिस्तान क्रिकेट में लगती हैं, क्योंकि पाकिस्तान में कोई भी जूनियर खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ियों से उतनी बात नहीं करता हैं. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post किसने कहा बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ कर रहे थे, लेकिन इसके पीछे दिमाग राहुल द्रविड़ का था appeared first on SportzWiki Hindi.