Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी : राजस्थान ने जीत के साथ किया समापन

चेन्नई, 9 अक्टूबर: राहुल चहर (29/5) के शानदार गेंदबाजी और मनेन्दर नरेन्दर सिंह के नाबाद 83 रनों की बदौलत राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच में मंगलवार को सर्विसेस को सात विकेट से हरा दिया। राजस्थान की नौ मैचों में यह दूसरी जीत रही और उसने जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। वहीं सर्विसेस की आठ मैचों में यह दूसरी हार है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेस की टीम 41.1 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए रवि चौहान ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।

राजस्थान के लिए चहर ने 29 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट निकाले। राजेश बिश्नोई जूनियर को दो और नाथु सिंह तथा चंद्रपाल सिंही को एक-एक विकेट मिले।

सर्विसेस से मिले 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 43 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

नरेन्दर ने 114 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। सलमान खान ने 23 रन बनाए।

सर्विसेस के लिए अर्जुन शर्मा और अभिषेक तिवारी को एक-एक विकेट मिले।

The post विजय हजारे ट्रॉफी : राजस्थान ने जीत के साथ किया समापन appeared first on SportzWiki Hindi.