Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने किया साफ बताया केएल राहुल बनेंगे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा या रहेंगे बाहर

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लगातार अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ़्रीकी दौरे पर वह पूरे तरह फ्लॉप रहे थे। इसके बाद भी इंग्लैंड की अंतिम पारी छोड़ दें तो उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी नहीं निकला है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से मात्र 37 रन निकले थे।

अंदर आती गेंदों पर परेशानी

अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले केएल राहुल की बड़ी कमजोरी सामने आई है। वह अंदर आती गेंदों को नहीं खेल जाते और लगातार उनपर आउट हो रहे हैं। इंग्लैंड दौरे से लेकर वेस्टइंडीज दौरे तक वह लगातार 9 बार एलबीडबल्यू या बोल्ड हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में 149 रनों की पारी खेलकर राहुल ने टीम में अपनी जगह जरुर बना ली लेकिन वेस्टइंडीज सीरीज में भी उनके प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं आया।

विराट को राहुल पर भरोसा

केएल राहुल को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का चहेता माना जाता है। कई बार राहुल के रन न बनाने के बाद भी उन्हें लगातार मौके मिले हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को भरोसा है कि राहुल ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले अपनी गलतियों को सुधर लेंगे। कोहली ने कहा

“मुझे भरोसा है कि केएल अपनी गलतियों को देखेंगे और उसमें सुधार की कोशिश भी करेंगे। उनके खेल और प्रतिभा पर कोई शक नहीं है। वह काफी सकारात्मक हैं और उनकी गलतियाँ बताने वालों की सराहना करते हैं। यह अच्छा है कि उन्होंने पिच पर कुछ समय बिताया। वह पहली दो पारियों की अपेक्षा काफी अच्छे दिखे। मुझे भरोसा है वह गलतियों पर काम करेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट खेलने हैं

भारतीय टीम को 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट मैच खेलने हैं। वहां सलामी बल्लेबाजों की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। राहुल को टीम में बने रहने के लिए जल्दी ही अपनी तकनीक ने सुधार की जरूरत है। टीम के पास मुरली विजय जैसा अनुभवी खिलाड़ी है जो बाहर बैठा है। अगर राहुल गलतियों से नहीं सीखते हैं तो उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ सकता है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विराट कोहली ने किया साफ बताया केएल राहुल बनेंगे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा या रहेंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.