Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चार महीने पहले विराट कोहली ने छोड़ा नॉनवेज, शरीर और खेल बेहतर होने का किया दावा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. अपनी शानदार फिटनेस से वह लोगों को भी इंसपायर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली चार महीने पहले नॉनवेज खाना पूरी तरह छोड़ चुके हैं. जिससे उनका शरीर और खेल दोनों बेहतर हुए हैं.

बिरयानी और अंडे खाना भी छोड़ा

दैनिक भास्कर पर दी गयी जानकारी के मुताबिक कोहली ने चार महीने पहले एनिमल प्रोटीन लेना बंद कर दिया था. उन्हें बिरयानी और अंडे खाना काफी पसंद हैं, मगर अपनी फिटनेस और खेल को अधिक बेहतर बनाने के लिए कोहली ने इसे भी छोड़ दिया. अब उनका कहना है कि नॉनवेज छोड़ने के बाद उनका खेल पहले से ज्यादा बेहतर हुआ है. साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत हुई है.

कोहली की मौजूदा डाईट में प्रोटीन शेक, वेजिटेबल और सोया शामिल है. उन्हें मटन, अंडे और दुग्ध उत्पादों की कमी नहीं खलती. कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी नॉन वेज छोड़ा था. दो वर्ष पहले जब कोहली सामान्य डाईट ले रहे थे तो उन्होंने कहा था कि अगर मौका मिला तो वह शाकाहारी बन जाएंगे.

गौरतलब है कि कोहली से पहले दुनिया के कई दिग्गजों ने नॉन वेज छोड़ा है. इसमें टेनिस स्टार वीनस विलियम्स और उनकी बहन सेरेना विलियम्स, फुटबॉलर लियोनल मेसी के साथ-साथ फ़ॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन प्रमुख हैं.

लगातार बना रहे रिकॉर्ड 

विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. राजकोट में खेले गए टेस्ट मैच में भी उनके बल्ले से एक शानदार शतक निकला.

वह टेस्ट में सबसे कम पारियों में 24 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 123वीं पारी में 24 शतक पूरे किए.

इस मामले में वह सिर्फ सर डॉन ब्रेडमैन से पीछे रह गए. ब्रैडमैन ने ये कारनामा महज 66 पारियों में ही कर दिखाया था. हालांकि कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post चार महीने पहले विराट कोहली ने छोड़ा नॉनवेज, शरीर और खेल बेहतर होने का किया दावा appeared first on SportzWiki Hindi.