मैनचेस्टर| मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान वेन रूनी का कहना है कि क्लब के खराब प्रदर्शन के लिए कोच जोस मोरिन्हो पर निशाना साधना आसान है। पिछले कई मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कोच मोरिन्हों आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं।
रूनी ने एक बयान में कहा, “एक कोच बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन योजना को पिच पर लागू कर परिणाम देना खिलाड़ियों पर निर्भर होता है। मोरिन्हो पर निशाना साधना आसान है।”
युनाइटेड के इस सीजन में खराब शुरुआत के कारण मोरिन्हो दबाव में आ गए हैं। ऐसे में रूनी का मानना है कि अब समय आ गया है कि खिलाड़ी अपने कंधों पर जिम्मेदीर को लें।
ये भी पढ़ें…..राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने दोस्ताना मैचों के लिए शुरू किया प्रशिक्षण
रूनी ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर होना होगा।
The post क्लब के खराब प्रदर्शन के लिए कोच पर निशाना साधना आसान : रूनी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.