Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : क्रिकेट में पांच बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाज

कई बार खिलाड़ी इतने अजीबोगरीब तरीके से आउट हो जाता हैं. जिस पर वह खुद यकीन नहीं कर पाता हैं. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में क्रिकेट की दुनिया के पांच ऐसे अजीबोगरीब आउट दिखाने वाले हैं. जिसे देखकर आप भी काफी हैरान रह जाओगे.

1. अजहर अली

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेले जा रहा हैं. इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए हैं.

दरअसल, अजहर अली ने थर्ड मैन की दिशा में एक शॉट खेला. बॉल की रफ़्तार इतनी तेज थी, कि उन्हें लगा यह गेंद चौके के लिए चलाई गई हैं और वह अपने साथी से बात करने के लिए क्रीज से आगे निकल आये.

बॉल बाउंड्री पर जाने से पहले ही रुक गई. इसके बाद फिल्डर मिचेल स्टार्क ने गेंद विकेटकीपर टीम पेन को दी और टीम पेन ने स्टंप में मारकर अजहर अली को रन आउट कर दिया. इस प्रकार बहुत ही अजीब तरीके से अजहर अली को अपना विकेट गंवाना पड़ा.

2. एंड्रयू  सायमंड्स 

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का एक मैच खेले जा रहा था. इस मैच में एंड्रयू सायमंड्स ने जेहान मुबारक की गेंद पर एक स्ट्रेट शॉट खेला था, लेकिन गेंद सीधे नॉन स्ट्राइक पर खड़े उनके साथी बल्लेबाज माइकल क्लार्क के पैर पर जा लगी और गेंद उछलकर शॉट मिडविकेट पर खड़े तिलकरत्ने दिलशान के हाथ में पहुंच गई. इस तरह सायमंड्स को अजीबोगरीब तरीके से अपना विकेट गंवाना पड़ा.

 

3. अशोक मांकड 

भारतीय टीम के खिलाड़ी अशोक मांकड़ भी बहुत अजीबोगरीब तरीके से आउट हो चुके हैं. दरअसल, 1974 में एक टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेला जा रहा था. इस टेस्ट मैच में अशोक को बल्लेबाजी करते वक्त एक बाउंसर गेंद का सामना करने को मिला. इस गेंद पर अशोक अपना संतुलन खो बैठे और विकेट पर जा गिर. जिसके बाद उन्हें अंपायर ने हिट विकेट आउट दे दिया.

4. मार्क चैपमैन 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मैच के दौरान मार्क चैपमैन भी बहुत अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे. दरअसल, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे, तो एक गेंद उनके हेलमेट में जा लगी थी. उनका हेलमेट उछलकर सीधे विकेट पर जा लगा और मार्क चैपमैन को अपना विकेट गंवाना पड़ा था.

5. कुमार संगकार 

भारतीय टीम के खिलाफ एक मैच के दौरान आरपी सिंह की एक गेंद पर कुमार संगकारा को भी अपना विकेट काफी अजीबोगरीब तरीके से गंवाना पड़ा था.

दरअसल, जब कुमार संगकारा बल्लेबाजी कर रहे थे, तो एक गेंद पर उनसे अपना बल्ला उछल गया. उनका उछला हुआ बल्ला सीधे विकेट पर जा लगा और उन्हें हिट विकेट आउट देना पड़ा.

 

The post वीडियो : क्रिकेट में पांच बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.