Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आई अच्छी खबर, फिट हुआ ये भारतीय खिलाड़ी

चोटिल होने के चलते इशांत शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं खेल पाए. अब वह पूरी तरह फिट हो गये हैं और वापस अपनी ट्रेनिंग पर लौट आए हैं. इशांत ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार गेंदबाजी की थी. पांच टेस्ट मैचों में वह 18 विकेट चटकाने में सफल रहे थे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो सकती है वापसी 

वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. जहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. इस दौरान इशांत शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है.

इशांत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा कर रहे हैं. विदेशी पिचों पर भी वह कारगर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में इशांत ने एक पारी में पांच विकेट चटकाए थे.

जबकि पूरी सीरीज के दौरान उन्होंने कुल 18 विकेट लिए. इशांत को चोट इंग्लैंड में ही आखिरी मैच के दौरान लगी थी. ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में इशांत सिर्फ एक ओवर ही फेंक सके थे और चोट के चलते उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा था. यह चोट उनके टखने में लगी थी.

तस्वीर ट्वीट कर इशांत ने दी जानकारी 

सोमवार को इशांत शर्मा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘चोट से ठीक होने के बाद वापस ट्रेनिंग पर’

30 वर्षीय इशांत शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अभी तक 87 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 3.21 इकॉनमी और 34.73 की औसत से 256 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान इशांत का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट है. वहीं मैच में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 108 रन देकर 10 विकेट लेना रहा. इशांत ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गये टेस्ट मैच में डेब्यू किया था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आई अच्छी खबर, फिट हुआ ये भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.