इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया इस वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस बीच टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी जल्द ही पिता बनने वाले है।खबर है कि जल्द ही इन दोनों स्टार्स के घर में किलकारी गुंजने वाली है। दोनों ही खिलाड़ियों का परिवार जल्द ही दो से तीन का होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की बात पर विश्वास करे तो रोहित और भुवनेश्वर कुमार जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
उमेश यादव ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे 19 साल तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं बना सका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर मिली हैं कि भारतीय ओडीआई क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा और स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार जल्द ही पिता बनने वाले है। टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2015 में अपनी स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रितिका सजदेह के साथ विवाह किया था। वहीं, बात करें भुवनेश्वर कुमार की तो उन्होंने भी अपने बचपन की दोस्त नुपूर से शादी की है। भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी के साथ शादी के पहले कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने 23 नवंबर 2017 को शादी कर ली।
2nd Test: उमेश यादव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से वेस्टइंडीज 311 रन पर ढेर, चेज ने लगाया शतक
भारत के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। रोहित को जहां टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली तो भुवनेशवर कुमार को ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए आराम दिया गया है।