Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज के बाद कोच रवि शास्त्री ने पृथ्वी शॉ के बारे में कह दी ये बड़ी बात

खेल डेस्क। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने करियर की पहली ही टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड बनाकर दिग्गज क्रिकेटरों का दिल जीता है।

टूटते-टूटते बच गया युवराज सिंह का यह विश्व रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पृथ्वी शॉ ने कुल 237 रन बनाए। इस कारण वह मैच ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे। पृथ्वी शॉ द्वारा इस सीरीज में किए गए शानदार प्रदर्शन से कोच रवि शास्त्री भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सीरीज में पृथ्वी शॉ की इस प्रकार की बल्लेबाजी देखकर रवि शास्त्री ने तो यहां तक कह दिया कि इस बल्लेबाज में सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग और ब्रायन लारा की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ में ऐसे बल्लेबाजों की झलक दिखती है जिसने बल्लेबाजी के नियमों के दायरे से हटकर खेलकर सफलता पाई।

पृथ्‍वी शॉ ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम, इस मामलें में बने भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी शॉ का जन्म क्रिकेट खेलने के लिए ही हुआ है। वह आठ साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहा है। भारतीय कोच ने कहा कि उसमें थोड़ी सचिन तेंदलुकर की और थोड़ी वीरेन्द्र सहवाग की झलक दिखती है और जब वह चलता है तो उसमें वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की भी झलक दिखती है।

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम की ओर से विजयी रन बनाया था। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। दूसरे मैच में शॉ ने कुल 103 रन बनाए थे।