Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : पृथ्वी शॉ ने लगाया शतक, तो देखने लायक थी विराट कोहली की प्रतिक्रिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएशन के राजकोट क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में पृथ्वी शॉ ने धमाल मचा दिया हैं और एक शानदार शतक लगा दिया हैं.

पृथ्वी शॉ ने मात्र 99 गेंदों पर बनाया शतक 

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही पृथ्वी शॉ ने एक शानदार शतक लगाया हैं. उन्होंने मात्र 99 गेंदों पर ही शतक बनाया हैं. जिसमे उन्होंने शानदार 15 चौके लगाये हैं. उन्होंने अपनी इस पारी में कई शानदार और आकर्षक शॉट्स खेलकर दुनियाभर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया हैं.

शतक के बाद देखने लायक थी विराट की प्रतिक्रिया 

बता दें, कि जैसे ही पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. उसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की भी प्रतिक्रिया देखने लायक थी. विराट ने पृथ्वी शॉ के शानदार शतक पर खड़े होकर जमकर तालियाँ बजाई. इस दौरान विराट के चेहरें पर काफी खुशी भी थी.

इस मैच से पहले नेट्स में पृथ्वी ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मैच से पहले काफी समय बिताया था जो पृथ्वी को मैच में काम भी आया हैं.

अन्य सदस्यों ने भी जमकर बजाई तालियाँ 

सिर्फ विराट ने ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के अन्य सदस्यों ने भी पृथ्वी शॉ के इस शानदार शतक को सराहा हैं. विराट के साथ मिलकर टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर इस युवा बल्लेबाज के लिए जमकर तालियाँ बजाई.

यहाँ देखे वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे पृथ्वी शॉ के शानदार शतक पर टीम के कप्तान विराट कोहली और बाकि खिलाड़ियों ने तालियाँ बजाई और उनके इस शानदार शतक की तारीफ की. सोशल मीडिया में भी उनके इस शानदार शतक की जमकर तारीफ हो रही हैं. वह अपने इस शतक से आज पूरी तरह छाये हुए हैं.

The post वीडियो : पृथ्वी शॉ ने लगाया शतक, तो देखने लायक थी विराट कोहली की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.