Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साविक और विटोलो के बिना एटलेटिको मेड्रिड ने किया अभ्यास

मेड्रिड| स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने आगामी यूईएएफए चैम्पियंस लीग में बेल्जियम के क्लब ब्रुगे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मंगलवार को आखिरी बार अभ्यास किया। टीम ने विक्टर विटोलो माकिन और डिफेंडर स्टीफन साविक के बिना ही अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
एटलेटिको मेड्रिड के मुख्य कोच डिएगो पाब्लो ने फ्रांस के फारवर्ड ग्रिजमैन और ब्राजील के डिएगो कोस्टा तथा अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया।

एटलेटिको मेड्रिड ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा था कि विटोलो को 20 अगस्त को वालेंसिया के खिलाफ घुटने में चोट लग गई थी। इसके चलते वह बुधवार को ब्रुगे और रविवार को ला लीगा में बेटिस के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

वहीं साविक मांसपेशियों की चोट से उबर रहे हैं। उन्हें यूईएएफए नेशंस लीग में मोंटेगेरों के खिलाफ 10 सितंबर को चोट लग गई थी।

The post साविक और विटोलो के बिना एटलेटिको मेड्रिड ने किया अभ्यास appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.