Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपना स्वाभाविक खेल खेलें पृथ्वी शॉ: अजिंक्य रहाणे

स्पोर्ट्स डेस्क। चार अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रहा है। इस बार टीम में नए चेहरों को जगह दी गई है। जिसमे पृथ्वी शॉ को भी जगह मिली है। पृथ्वी शॉ इस टेस्ट सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने जा रहे है। वहीं पृथ्वी शॉ इंटरनेशनल क्रिकेट में नर्वस ना हो इसलिए भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें एक सलाह दी है।

अजिंक्य रहाणे ने कहा, ;मुझे पृथ्वी शॉ के लिये काफी खुशी है। मैने उसे करियर की शुरूआत से देखा है। हम साथ में अभ्यास किया करते थे। वह आक्रामक सलामी बल्लेबाज है और भारत ए के लिए अच्छा खेलने का उन्हें फल मिला है। लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया पहले टेस्ट में पृथ्वी और मयंक अग्रवाल में से कौन राजकोट में केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करेगा।

रहाणे ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि टीम संयोजन क्या होगा, लेकिन कोई दबाव नहीं है। हर किसी को खुलकर खेलने का मौका है। मैं उन्हें शुभकामना देना चाहता हूं और मुझे यकीन है कि वह अच्छा खेलेंगे। मैं चाहता हूं कि वह उसी तरह खेले जैसे मुंबई और भारत A के लिए खेलते हैं। अपना स्वाभाविक खेले ही इससे काफी फायदा होगा।'

भारतीय टीम :

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

यह भी पढ़े :-

इस मामले में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते है अश्विन

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत जल्दी शुरू करेगा डे-नाईट टेस्ट मैच खेलना!



Herald