Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन की पत्नी आयशा का खुलासा- इस वजह से हमेशा पहनती हैं कैप

नई दिल्ली    
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा ज्यादातर समय कैप में नजर आती हैं। उनसे काफी लोग ये सवाल कर चुके हैं कि आखिर क्यों वो हमेशा कैप लगाए नजर आती हैं। पेशे से बॉक्सर आयशा ने इस बात का अब खुलासा किया है। उन्होंने इसके पीछे की वजह सोशल मीडिया पर शेयर की है कि क्यों वो कैप लगाती हैं।

आयशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि आखिर क्यों मैं हमेशा ट्रेनिंग के लिए तैयार रहती हूं और क्यों कैप लगाए रहती हूं। मैं किसी भी छोटी सी बात का फैसला लेने में बेकार का समय बर्बाद नहीं करती हूं। मुझे फिटनेस पसंद है, तो मैं रोज ट्रेनिंग करती हूं, इसके बाद मेरा पूरा समय परिवार के लिए जाता है। उनका खाना बनाना, घर की सफाई, स्कूल छोड़ने जाना, अपने बिजनेस पर काम करना, बच्चों के साथ खेलना, यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाना ये सब मैं खुद ही करती हूं।'

आयशा ने कहा, 'मेरे पास इतना समय नहीं होता कि मैं अपने बाल संवारूं और तैयार हूं। मेरे पास भी 24 की घंटे होते हैं दिन के और मैं उन्हें अपने हिसाब से बिताती हूं।'