Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने लिया संन्यास

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने संन्यास ले लिया है। चौंकिए मत अपनी आतिशी बल्लेबाज के लिए दुनिया में मशहूर क्रिस गेल ने सीमित ओवरों के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से नहीं, बल्कि घरेलू लिस्ट-एक क्रिकेट को अलविदा कहा है।

क्रिस गेल सहित वेस्टइंडीज के ये चार दिग्गज भारत के खिलाफ वनडे शृंखला में नहीं दिखा पाएंगे अपना जलवा

लिस्ट ए क्रिकेट का अन्तिम मुकाबला क्रिस गेल ने रीजनल सुपर-50 ओवर के टूर्नामेंट में खेला है। जमैका की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने बारबाडोस के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेल अपने घरेलू लिस्ट ए क्रिकेट के इस अन्तिम मुकाबले को यादगार बनाया है।

इस मुकाबले में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 122 रन की शतकीय पारी खेली है। पारी के दौरान वेस्टइंडीज के इस तूफानी बल्लेबाज ने चौके और छक्कों की बारिश करते हुए अपने प्रशंसकों का दिल जीता है।

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में हुई इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

क्रिस गेल का लिस्ट-ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट के 356 मैचों 12436 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन का रहा। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने लिस्ट-ए मैचों में 27 शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं।

ये हैं क्रिकेट के वो खिलाड़ी जो आएं थे गेंदबाज बनने, लेकिन बन गए दिग्ग्ज बल्लेबाज

हालांकि क्रिस गेल का जलवा भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज में जलवा देखने को नहीं मिलेगा। गेल के निजी कारणों के चलते उन्हें इन शृंखलाओं के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शामिल नहीं किया गया है।