Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इंदौर की जगह विशाखापत्तनम में होगा भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वन डे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। कई समय से 24 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज दूसरा वनडे पर सस्पेंस बना हुआ था। वह आज ख़त्म हो गया है अब दूसरा वनडे इंदौर में नही बल्कि विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। बताया जा रहा है की कई समय से लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के बीच मुफ्त पासों के आवंटन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते अब इंदौर से इस मैच की मेजबानी छीन ली गई है।

खबरों एक अनुसार बताया जा रहा है की भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा पेटीएम वनडे अब विशाखापत्तनम के वाय एस राजशेखरा रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका पहले आयोजन इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना था लेकिन लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के बीच मुफ्त पासों के आवंटन विवाद काफी बढ़ता चला गया। इसके कारण 24 अक्टूबर दूसरा वन डे मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

बताया जा रहा है की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संविधान के अनुसार स्टेडियम की कुल क्षमता के 90 फीसदी टिकटों की बिक्री अनिवार्य है और प्रदेश संघ को 10 फीसदी फ्री टिकट मिलेंगे। लेकिन इस बात को लेकर दिनों में विवाद चल रहा था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरिज खेलेंगी जाएगी। साथ ही आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच आज से राजकोट में खेला जा रहा है।

पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में शतक लगाकर तोड़ दिए कई सारे रिकॉर्ड, देखें

IND vs WI LIVE: पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में लगाया शानदार शतक, देखें वीडियो



Herald