Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने रविचन्द्रन अश्विन को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय में विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

हाल के दिनों में भारत के पहले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुलदीप का प्रदर्शन काफी ज्यादा अच्छा रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप आने वाले समय में टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट में मुख्य स्पिनर्स बन सकते है. वही हरभजन सिंह ने भी अब कुलदीप को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है:

कुलदीप यादव भारत के नंबर 1 स्पिनर बन सकते है 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह का कहना है कि

“भविष्य में चाइनामैन कुलदीप यादव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे. हरभजन ने कहा कि कुलदीप ने पहले दिन विकेट पर दर्शा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं. वह हवा में धीमे हैं और गेंद को दोनों तरफ टर्न हासिल सकते हैं. ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होना चाहिए. भविष्य में वह नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं.”

आप को बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुलदीप सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे.

शॉ के प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करना चाहिए 

पृथ्वी शॉ

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले 18 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की प्रशंसा करते हुए हरभजन ने कहा कि

“उन्होंने बिना किसी डर के क्रिकेट खेला है और उसमे सभी तीन प्रारूपों में अच्छा करने की क्षमता है.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“इसका श्रेय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय क्रिकेट टीम की आधारभूत संरचना को जाना चाहिए.”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत जीत सकता है 

ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि

“आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास सीरीज जीतने का यह सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि इसमें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर दोनों ही खिलाड़ी शामिल नहीं हैं.”

आप को बता दे कि  बॉल टेम्परिंग के कारण दोनों प्रतिबंधित हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हरभजन सिंह ने रविचन्द्रन अश्विन को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय में विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर appeared first on SportzWiki Hindi.