बांग्लादेश की टीम ने एशिया कप 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक अपनी जगह बनाई थी. बता दें, कि एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के टी-20 और टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल हो गये थे.
बता दें, कि एशिया कप 2018 के दौरान बांग्लादेश के टी-20 और टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन के हाथ में फैक्चर हो गया था. जिसके चलते वह बीच एशिया कप में बाहर हो गये थे.
शाकिब की अनुपस्थिति में महमुदुल्ला कर सकते है टीम की कप्तानी

बता दें, कि पहले अक्टबूर-नवंबर में बांग्लादेश की टीम को जिम्बाम्बे के साथ घरेलू सीरीज खेलनी हैं. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में घरेलू सीरीज खेलनी हैं.
शाकिब अल हसन की अनुपस्थिति में जिम्बाम्बे और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में बांग्लादेश के टी-20 और टेस्ट मैचों में कप्तानी महमुदुल्ला कर सकते हैं. उन्होंने निदहास ट्राई सीरीज में भी बांग्लादेश की कप्तानी की थी. वहीं वनडे टीम की कप्तानी मशरफे मुर्तजा करेंगे.
कप्तानी करने को तैयार महमुदुल्ला

टीम की कप्तानी को लेकर महमुदुल्ला ने अपने बयान में कहा, “मुझे हमेशा टीम की कप्तानी करना पसंद आया हैं, क्योंकि यह एक चुनौतीपूर्ण काम है, साथ ही यह एक बड़ा सम्मान भी देता हैं. मैं हमेशा कप्तानी के लिए उत्साहित रहता हूं और यदि मुझे आगामी घरेलू सीरीज में कप्तानी का मौका मिलता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं.”
लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से मेरे रिब एरिया में दर्द बढ़ गया था, लेकिन मैं फिलहाल मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं मुझे आशा है कि मैं समय पर ठीक हो पाऊंगा.
हम जीत सकते हैं विश्व कप 2019

महमुदुल्ला ने अपने बयान में आगे कहा, “हमारी टीम में सभी खिलाड़ियों पर काफी आत्मविश्वास हैं और हम मानते हैं कि हम विश्व कप जीत सकते हैं. मैं भी इस बात पर विश्वास करता हूं,
हालाँकि, हम इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकते हैं, क्योंकी विश्व कप और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में आप किसी भी तरह की गारंटी नहीं दे सकते हैं, क्योंकि आप क्रिकेट में हर रोज सीखते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एशिया कप में टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ी ने कहा, ‘नियमित कप्तान की जगह मैं कप्तानी के लिए हूं तैयार’ appeared first on SportzWiki Hindi.