Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन रोहित शर्मा वनडे सीरीज में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन जल्दी हो वाला है। इस सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुहावाटी में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के मध्य पांच वनडे सीरीज से पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस टेस्ट सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज मात देने में कामयाबी हासिल की। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। बहरहाल, आपको बता देते हैं कि 21 अक्टूबर से खेली जाने वाली वनडे सीरीज में भारत के हिटमैन खिलाड़ी रोहित शर्मा एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर सकते है।

भारतीय टीम का ये हिटमैन खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज में एक खास मामले में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं। हिटमैन रोहित शर्मा के पास सबसे ज्यादा छक्के लगाने का मौका है और इस मामलें में वो गांगुली और सचिन को पीछे छोड़ सकते है। रोहित शर्मा ने अब तक 188 वनडे मैचों में 186 छक्के मारे हैं जबकि सौरभ गांगुली ने 311 वनडे मैचों में 190 और सचिन ने 463 वनडे मैचों में 195 छक्के मारे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा अगर इस पांच वनडे सीरीज में 11 छक्के जड़ देते है तो इन दिग्गज बल्लेबाजों से आगे निकल जाएंगे।

आपको बता दें कि भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। भारत के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर धोनी ने 327 मैचों में 217 छक्के मारे हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे में अब तक सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। रोहित के इस रिकॉर्ड के बराबर अभी तक कोई भी दिग्गज बल्लेबाज नजर नहीं आ रहा है। वहीं, रोहित शर्मा के नाम टी20 में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।