Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CONFIRMED : दूसरे टेस्ट मैच से इन चार खिलाड़ियों को विराट कोहली ने किया बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो रहा हैं. इस मैच में कप्तान विराट कोहली अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेंगे.

भारतीय टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं, इसलिए कप्तान विराट कोहली को 4 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन चार खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जिन्हें कप्तान कोहली टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया हैं.

मयंक अग्रवाल 

पहले टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल को मौका नहीं मिला था. दूसरे टेस्ट मैच में भी कप्तान कोहली मयंक अग्रवाल को मौका नहीं देने वाले हैं. केएल राहुल पर कप्तान विराट का काफी भरोसा हैं. दूसरे टेस्ट में भी केएल राहुल ही भारत की ओपनिंग करते हुए नजर आयेंगे.

हनुमा विहारी

बता दें, कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम की इस प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को जगह नहीं मिली थी. दूसरे टेस्ट में भी उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा हैं, क्योंकि मध्यक्रम में पहले ही भारतीय टीम के पास अजिंक्य रहाणे जैसा बल्लेबाज हैं.

मोहम्मद सिराज 

उमेश यादव और मोहम्मद शमी की उपस्थिति में मोहम्मद सिराज को भी टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने वाला हैं. उन्हें अपने डेब्यू टेस्ट मैच के लिए और लम्बा इंतजार करना पड़ेगा.

शार्दुल ठाकुर 

शार्दुल ठाकुर काफी लम्बे समय से भारतीय टीम में शामिल हैं, लेकिन वह अबतक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाये हैं. उमेश यादव और मोहम्मद शमी की उपस्थिति में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी उनका डेब्यू नहीं होने वाला हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CONFIRMED : दूसरे टेस्ट मैच से इन चार खिलाड़ियों को विराट कोहली ने किया बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.