दुनिया के सबसे आक्रामक ओपनर्स में से एक वीरेंद्र सहवाग 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट जगत और ओपनिंग को नई परिभाषा देने वाले वीरू अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं.
बता दे वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिए हैं, लेकिन आज भी वो अपने रिकार्ड्स और अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते हैं.सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरे शतक लगा देने वाले भारतीय टीम के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं.
तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि क्यों वीरू को टेस्ट क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज कहा जाता हैं……..

निडर दृष्टिकोण
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग दुनिया के निडर क्रिकेटरों में से एक हैं. उनके सामने बड़े -बड़े गेंदबाज भी आने से डरते हैं. सहवाग ने 1998 में दिल्ली से अपना डेब्यू मैच खेला था. 2004 में पकिस्तान के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 309 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी.
बता दे सहवाग छक्का मारकर तीसरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.सहवाग ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में पाकिस्तान की टीम को बुरी तरीके से हराया था. सहवाग के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी इनिंग्स खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं.

विपक्षी टीम पर दवाब के लिए सीधा हमला
क्रिकेट में शुरुआत में बल्लेबाज हमेशा धीरे धीरे गेंद को साधते हुए खेलते हैं. लेकिन क्रिकेट जगत में वीरेंद्र सहवाग एक नाम हैं जो मैच के शुरुवात में ही प्रतियोगी टीम पर दवाब बनाने के लिए आक्रामकता के साथ खेलना शुरू कर देते थे.
बता दे सहवाग अपनी पहली ही गेंद पर चौके और छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. टीम के पूर्व बल्लेबाज ने विपक्ष पर दबाव बनाने में महारत हासिल की हुई हैं.

हर स्थिति के खेल में सक्षम
वीरेंद्र सहवाग हर स्थिति में खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. टेस्ट मैचों के दौरान सहवाग ने दवाब की स्थिति में भी शानदार परियां खेली हैं. जिसमे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बढ़िया स्कोर बनाया हैं.बता दे उन्होंने 56 पारियों में 1900 रन बनाए हैं.

सहवाग की वनडे की सबसे बड़ी पारी
टीम इंडिया से कप्तान के रूप में वनडे मैचों में बड़ी इनिंग्स खेलने का रिकॉर्ड भी वीरेंद्र सहवाग के नाम पर है। इनके बाद टीम इंडिया के मौजूदा ओपनर रोहित शर्मा का नाम आता हैं, जिन्होंने श्री लंका के खिलाफ 2017 में कप्तानी करते हुए 208 रन बनाए थे।

आंकड़े बनाते हैं महान
आंकड़ो के हिसाब से सहवाग टीम इंडिया के सबसे बड़े पूर्व ओपनर रहे हैं. इन्होने टेस्ट क्रिकेट में 250 या इससे ज्यादा रन की अब तक चार इनिंग खेली हैं. सहवाग ने अभी तक 23 शतक लगाए हैं टेस्ट क्रिकेट में टॉप 10 डबल सेंचुरी में से पांच सेंचुरी वीरेंदर सहवाग ने लगायी हैं.
आक्रामक बल्लेबाज सहवाग ने इन टेस्ट मैचों के दौरान ऐसी 11 सेंचुरी लगायी हैं. जिसमे उनका स्कोर 150 रन से भी ज्यादा था. ऐसा खेल खेलने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post HBD सहवाग: ये 5 चीजे साबित करती हैं अब तक नहीं हुआ वीरेंद्र सहवाग जैसा बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.