Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

HBD कुंबले- जब एक तलाकशुदा महिला पर आया अनिल कुंबले का दिल, महिला के इंकार पर करने लगे ये काम

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम गेंदबाज और पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार अनिल कुंबले को उनके 48वें जन्मदिन के मौके पर पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बधाईयां दे रहा है।

अनिल कुंबले आज मना रहे हैं अपना 48वां जन्मदिन

जंबो के नाम से मशहूर रहे स्पिन लीजेंड अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक के बैंगलुरू में हुआ था। अनिल कुंबले को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा साथ ही वो पढ़ाई में भी अव्वल रहे।

अनिल कुंबले ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने की ठानी और 25 अप्रैल 1990 को 20 साल की उम्र में वनडे डेब्यू के साथ ही अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। इसके बाद इस खिलाड़ी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक महान स्पिन गेंदबाज बने।

अनिल कुंबले ने दिया एक बेटी की मां को अपना दिल

आज हम आपको अनिल कुंबले के जन्मदिन के मौके पर उनके निजी जीवन से जुड़ा एक बहुत ही बड़ी बात बताने जा रहे हैं कि अनिल कुंबले ने एक बच्चे की मां को अपना जीवनसाथी बनाया।

भले ही ये खबर आपको कुछ अजीब लगे, लेकिन वास्तविकता है कि अनिल कुंबले ने जिस महिला को पहली बार दिल दे बैठे और बाद में अपना जीवनसाथी बनाया वो पहले से ही एक बच्चे की मां थी।

अनिल कुंबले की पत्नी चेतना के पहले पति थे बिजनेसमैन, हुआ था तलाक

भारत के महान क्रिकेटर रहे अनिल कुंबले की पत्नी का नाम चेतना है। चेतना के पूर्व पति एक बिजनेसमैन थे लेकिन दोनों ही इस शादी से खुश नहीं थे ऐसे में दोनों में लगातार अनबन होने के चलते दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया।

अपने पति से तलाक लेने और घर छोड़ने के बाद चेतना ने एक ट्रेवल्स एंजेसी में काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान चेतना की मुलाकात अनिल कुंबले से हो गई।धीरे-धीरे अनिल कुंबले को चेतना से प्यार हो गया लेकिन चेतना की ओर से शुरुआत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी दी।

चेतना का दिल जीतने के लिए कुंबले को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

जिस तरह से चेतना को अपनी पहली शादी के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा उसे उन्हें अनिल कुंबले के प्यार पर भरोसा नहीं हो रहा था। इसके लिए कुंबले को चेतना का दिल जीतने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिर में उनके प्यार की जीत हुई और चेतना के साथ कुंबले ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

अनिल कुंबले ने चेतना को 1 जुलाई 1999 को हमेशा के लिए अपना जीवन साथी बना लिया। चेतना की पहली शादी से एक बेटी थी जिसका आरूणी नाम था। इसे भी कुंबले ने अपनाया और साथ ही अपना सरनेम दिया। इसके बाद कुंबले और चेतना से दो बच्चे और हुए जिनके नाम स्वाति और मयस हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post HBD कुंबले- जब एक तलाकशुदा महिला पर आया अनिल कुंबले का दिल, महिला के इंकार पर करने लगे ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.