इंटरनेट डेस्क। राजकोट में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराकर मैच जीता। पहली पारी भारत के 649 रन के जवाब में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज की पारी 196 रनो पर फिर ऑलआउट हो गई। इस वजह से भारत ने पारी और 272 रनों से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। साथ ही उन्होंने ICC के इस नए नियम भी अपना बयान दिया।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में ICC ने अपने नये नियम 30 सितंबर से लागू किये है इस नियम के अनुसार अब खिलाड़ी या टीम पानी पीने का ब्रेक केवल विकेट गिरने या फिर ओवरों के बीच में ही लिया जा सकता है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ICC के इस नए नियम के बारे बोलते हुए कहा की इस नियम में थोड़ा सुधार किया जाना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए की हम किस मौसम में मैच खेल रहें है जब ज्यादा गर्मी होती है तो खिलाड़ी को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां पहले टेस्ट तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा साथ ही दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने अंपायरों की निगरानी में ड्रिंक बेक लिए। विराट ने कहा की इस नियम की मदद से ओवर की गति में सुधार हुआ है लेकिन खिलाड़ी इस नियम की वजह से काफी परेशान हुए है इसलिए इस नियम में थोड़ा सुधार किया जाना चाहिए।
Herald