भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच भारत ने शानदार अंदाज में जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारतीय टीम की ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम सीरीज क्लीन स्पीव करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज को कोई मौका देने के मुड़ में नहीं है।

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी उसी टीम के साथ उतरने की सोच सकता है। लेकिन किसी खिलाड़ी को मौका देने के लिए एक बदलाव भी किया जा सकता है। तो हैदराबाद टेस्ट के लिए ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया था। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली से अच्छी पारी के साथ ही कप्तानी में जीत की उम्मीद रहेगी।
पृथ्वी शॉ

राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज करने वाले पृथ्वी शॉ ने डेब्यू पर ही धमाका कर दिखाया। डेब्यू पर शतक जमाने वाले पृथ्वी का दूसरे टेस्ट में खेलना तय है।
मयंक अग्रवाल

पहले टेस्ट मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 0 के स्कोर पर ही चलते बने थे। ऐसे में टीम में शामिल किए गए मयंक अग्रवाल को उनके स्थान पर दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका देने का विचार किया जा सकता है।
चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम के मजबूत नंबर-3 बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। पुजारा से दूसरे टेस्ट मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।
अजिंक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन बड़ी पारी में तब्दिल नहीं कर सके। दूसरे टेस्ट में उनके पास बड़ी पारी खेलने का बड़ा मौका है।
ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने राजकोट में पहले टेस्ट मैच में एक आतिशी पारी खेली थी। इस पारी से उनसे दूसरे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा कर दिखाने की उम्मीद की जा सकती है।
रविन्द्र जडेजा

राजकोट भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा का घरेलु मैदान था जहां उन्होंने इसका फायदा उठाने में कोई कमी छोड़ी। शतक के साथ ही अच्छी गेंदबाजी करने वाले जडेजा को दूसरे टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन करते देखा जा सकता है।
रविचन्द्रन अश्विन

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने राजकोट के पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की। अश्विन का भारत भूमि पर बेहतर रिकॉर्ड से दूसरे टेस्ट में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीदें हैं।
कुलदीप यादव

भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर अपने आप को साबित किया। कुलदीप के इस प्रदर्शन से उन पर दूसरे टेस्ट में भी नजरें रहेंगी।
उमेश यादव

वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों को कोई खास मौका नहीं मिला। लेकिन उमेश यादव ने जो भी मौका मिला वहां प्रभावशाली गेंदबाजी की।उमेश दूसरे टेस्ट में भी बरकरार रहेंगे।
मोहम्मद शमी

वेस्टइंडीज को राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शुरुआती झटके देने का काम किया। दूसरे टेस्ट मैच में उनसे वही उम्मीदें हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- हैदराबाद में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है भारतीय टीम, तय हैं तीसरा नाम appeared first on SportzWiki Hindi.