राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत की तैयारी कर ली है। तीसरे दिन लंच तक भारत ने कैरेबियाई टीम पर पूरी तरह से नकेल कस ली है।

वेस्टइंडीज की पहली पारी लंच से पहले ही 181 रनों पर सिमटी
पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 649 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी जिसके बाद वेस्टइंडीज टीम की पहली पारी में दिन की समाप्ति तक 94 रनों पर ही 6 विकेट झटक लिए।

वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी के दूसरे दिन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया लेकिन लंच से पहले ही भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को 181 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। और 468 रनों की रनों की विशाल बढ़त बनायी।
दूसरे दिन के 6 विकेट पर 94 रनों से आगे खेलना किया शुरू
दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक जिस तरह से वेस्टइंडीज टीम के 94 रनों पर ही 6 विकेट गिर चुके थे उससे उम्मीद लगायी जा रही थी की विडींज की टीम ज्यादा देर नहीं टिकेगी।

लेकिन तीसरे दिन पहले सेशन की शुरुआत में रॉस्टन चेज और कीमो पॉल की जोड़ी ने कुछ परेशान किया। इस जोड़ी ने सांतवें विकेट के लिए करीब 13 ओवर में ही 73 रन जोड़कर कुछ राहत दी।
फॉलोऑन के खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम
लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 181 रनों पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज ने 53 और कीमो पॉल ने 47 रन बनाए तो भारत के लिए आर अश्विन ने 4 विकेट झटके।

भारी बढ़त लेने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने का न्योता दिया। फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत तो की लेकिन लंच से ठीक पहले 32 रनों पर अपने कप्तान ब्रैथवेट का विकेट खो दिया इसके बाद लंच तक विंडीज ने 1 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS WI 1ST TEST DAY-2- लंच तक भारत ने की वेस्टइंडीज पर जीत की तैयारी, वेस्टइंडीज कर रह ही फॉलोऑन का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.