Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI : टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में हुई इन दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है जहां उसे दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला गया था जहां पर भारतीय टीम ने पारी और 272 रन से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाएगा। 2 दिन पहले ही वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है।

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में उन दिग्गज खिलाडियों की वापसी हुई है जो कि पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे थे। आलराउंडर आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई है हालाँकि रसेल चोट के कारण वनडे सीरीज में टीम में का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा टीम के कीरोन पोलार्ड और डेरेन ब्रावो की भी वापसी हुई है जो कि पिछले कुछ समय से टीम का हिस्सा थे।

कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी मैच सितम्बर 2017 में खेला था वहीं ब्रावो ने 2014 में टी-20 मैच खेला था। गौरतलब है कि ब्रावो ने 2016 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालाँकि इस टीम में धुंआधार बल्लेबाज क्रिस गेल को जगह नहीं मिली है। वेस्टइंडीज ने वनडे के लिए जेसन होल्डर और टी-20 सीरीज के लिए कार्लोस ब्रेथवेट को कप्तान बनाया है।

वेस्टइंडीज टी-20 टीम - कार्लोस ब्रेथवेट (सी), फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमीर, इविन लुईस, ओबेड मैककोय, एशले नर्स, किमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस



Herald