Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI : भारत के 202 रन पर 5 विकेट, विराट ने फिर जड़ा शतक

स्पोर्ट्स डेस्क । टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेहमान टीम को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 283 रनों का भारत को लक्ष्य दिया ।

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए । रोहित के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने आये। विराट ने शिखर धवन के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ अश्ली नर्स ने शिखर धवन (45) का विकेट लेकर साझेदारी तोड़ दी। शिखर के बाद अम्बाती रायडू बल्लेबाज़ी करने आये । लेकिन वो भी विराट का ज्यादा देर तक साथ नहीं दे आये और 22 रन बनाकर आउट हो गए। इनके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करने आये और वो ताबड़तोड़ 24 रन बनाकर पवेलियन चलते बने ।

ऋषभ के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी के लिए लेकिन एक बार फिर उन्होंने फैंस को नाराज़ किया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी के आउट होते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 202रन थे। क्रीज़ पर विराट कोहली 100 और भुवनेश्वर कुमार 1 पर खेल रहे है। यह विराट का 38वां शतक है और खास बात यह उनकी इस सीरीज लगातार तीसरा शतक है।



Herald