Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI : टी-20 से टीम से धोनी की छुट्टी, विराट की जगह यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 नवम्बर से शुरू होने वाली टी -20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम चयन में एक चौंकाने वाला निर्णय यह रहा कि इस टीम में टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। वहीं एशिया कप की तरह ही विराट कोहली को एक बार फिर विश्राम दिया गया और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

धोनी टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके है और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह पहला मौका है जब धोनी को सीमित ओवरों की टीम से बाहर किया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से धोनी फॉर्म में नहीं है और इसी वजह से फैंस और आलोचक उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे है। धोनी को ना केवल वेस्टइंडीज बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए भी जगह नहीं मिली है।

बता दें कि धोनी ने 2018 में सिर्फ 70.47 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जो कि एक कैलेंडर ईयर में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। इंग्लैंड दौरे पर भी वनडे में उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वे अपनी फॉर्म साबित नहीं कर पाए है। हालाँकि वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे हुए 3 वनडे मैचों में धोनी को टीम में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 टीम -

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराफ, उमेश यादव, खलील अहमद और शाहबाज नदीम



Herald